इंटरनेट डेस्क। अभिनेता सतीश शाह को भी अब पद्मश्री अवॉर्ड देने की मांग उठी है। इस अभिनेता के अचानक निधन से हर कोई शॉक है। कई फिल्मों और टीवी सीरियल में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले सतीश शाह को अब उनके सिनेमा में दिए योगदान के लिए फिल्म फेडरेशन ने मरणोपरांत पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित करने की मांग की है। फिल्म फेडरेशन ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा है।
खबरों के अनुसार, मंगलवार को 'द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने निधन के बाद बॉलीवुड अभिनेता सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी को एक लेटर भेजा।
इस पत्र में लिखा गया है कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज जो इंडियन सिनेमा की मूल संस्था है, हम हाथ जोड़कर और तहे दिल से आपसे ये अपील करते हैं कि मशहूर अभिनेता स्वर्गीय सतीश शाह को मरणोपरांत पद्मश्री देने पर विचार किया जाए। गौरलतब है कि सतीश शाह ने अपने पूरे फिल्मी कॅरियर में 250 से ज्यादा फीचर फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखाया था।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

8वां पे कमीशन: DA रीसेट होकर जीरो पर आएगा! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बड़ा धमाका

लिचफील्ड ने ट्रेविस हेड की तरह भारत से छीन लिया वर्ल्ड कप? फैंस को अचानक से याद आई वो दर्दनाक पारी

झारखंड में 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर एसआईआर की तैयारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

10ˈ करोड़ की मालकिन है ये हसीन लड़की फिर भी नहीं मिल रहा ढंग का पति क्या आप करेंगे शादी?﹒

प्रेक्षक ने नोखा विधानसभा क्षेत्र का किया भ्रमण




