इंटरनेट डेस्क। दिवाली के त्योहर से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर माह के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों को ये झटका लगा है। एक बार फिर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है।
इनका इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 16 रुपए तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में ये एलपीजी सिलेंडर आज से 1595.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1580 रुपए थी। कोलकाता में इसकी कीमत में 16 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां पर अब ये सिलेंडर 1700 रुपए में मिलेगा। सितंबर में यह 1684 रुपए का था।
मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1531.50 रुपए के स्थान पर 1547 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1738 रुपए के स्थान पर 1754 रुपए में मिलेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज भी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। लोगों को ये पुरानी कीमतों पर ही मिलेगा।
PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
11 साल पहले पति ने मारा था` पत्नी को थप्पड़ नहीं भूल पाया बेटा पिता से फिर यूं लिया लड़के ने मां का बदला!
इंफ्लुएंसर की हत्या की प्लानिंग करने वालों का दिल्ली पुलिस ने देर रात किया एनकाउंटर, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ से थे जुड़े
नीता अम्बानी का यह मेल रोबोट` करता` है उनकी हर इच्छा पूरी नहीं महसूस होने देता कोई कमी
तमिल फिल्म Idly Kadai ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की
रेलवे भर्ती 2025: जूनियर इंजीनियर्स और अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू