इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता का प्रेमी द्वारा रेप किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पति को अफेयर की जानकारी मिलने के बाद वह पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद पीड़िता प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस संबंध में आमेर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि आमेर निवासी 29 साल की विवाहिता की कुछ समय पहले गलता गेट निवासी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोपी प्रेमी इसके बाद शादी करने का वादा कर लगातार उसका देहशोषण करने लगा।
जब पति को इस बात का पता चला तो उसने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता आरोपी प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। फिर शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता रहा। दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
नोएडा में लोगों ने दिखाया साहस, चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
'देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी', रविशंकर प्रसाद का हमला, 'जेन-जी' टिप्पणी पर जताई आपत्ति
तमिलनाडु का रहस्यमयी मंदिर, जहां श्राद्ध और तर्पण से मिलता है गयाजी जैसा पुण्य
Hair Growth Tips: आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, जड़ों से बढ़ेंगे आपके बाल
हरियाणा से मंगाया छह सौ किलो नकली पनीर जब्त