इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। इस पद की रेस में भाजपा की ओर से कई नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। इस रेस में मोदी सरकार के तीन मंत्री भी शामिल हैं। ये तीन मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव हैं।
खबरों की मानें तो इन तीन नेताओं में से किसी एक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि भाजपा की ओर से अध्यक्ष पर फैसला लेने से पहले आरएसएस की सलाह भी ली जाएगी। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 25 अप्रैल तक यूपी समेत कई राज्यों में अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है।
इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को लेकर सहमति बन सकी है। वह पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी हैं और उनकी पहली पसंद माना जा रहा है। वह लंबे समय तक आरएसएस प्रचारक के तौर पर काम कर चुके हैं।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
चांदी लूट का फरार आखिरी आरोपित दबोचा
यमुना जल समझौते को रद्द करने के मंसूबे रखने वाले सवाल पूछने के हकदार नहीं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
इंदौर में दीपावली तक दौड़ने लगेगी मेट्रो रेल, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन: कैलाश विजयवर्गीय
विधवा महिला ने खोला हुआ था ब्यूटी पार्लर, सज धजकर करती थी ऐसा काम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि? ⑅
मेरे से शादी कर लो! मुस्लिम लड़के के सामने निकाह के लिए गिड़गिड़ाई हिंदू लड़कियां, देखकर मां का फट गया कलेजा!! ⑅