अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए खुद की भी कुछ आदतों पर गौर करने की जरूरत है, ताकि आप उस लड़की को पहली मुलाकात में ही इंप्रेस कर सकें। आपको इस बात का खयाल रखना होगा कि लड़कियों को कौन सी आदतें पसंद होती हैं और कौन सी नहीं। अगर आपमें उनकी पसंद की आदतें नहीं हैं, तो हो सकता है कि आप पहली ही बार में उसकी तरफ से रिजेक्ट कर दिए जाएं। तो आईये आज के इस वीडियो में जानते हैं कि लड़कों की किन आदतों को लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं
नंबर एक, रौब झाडना, दादागीरी या रौब दिखाने से आप लड़कों के बीच तो हीरो बन सकते हैं, लेकिन लड़कियों को इस तरह की आदतें लड़कों में बिल्कुल पसंद नहीं होती हैं। जो लड़के बात बात पर झगड़ा करते हैं, मारपीट करते हैं, वे लड़कियों को इंप्रेस नहीं कर पाते हैं। लड़कियों को आमतौर पर सभ्य लड़के पसंद होते हैं। हालांकि वे ये जरूर चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा और सेल्फ डिफेंस के लिए लड़कों को थोड़ी बहुत फाइटिंग या सेल्फ डिफेंस आना चाहिए।
नंबर दो, नशे के आदी, बहुत ज्यादा सिगरेट, शराब और बाकि नशीली चीजों का सेवन करने वाले लड़कों से लड़कियां पहले ही 4 कदम की दूरी पर रहना पसंद करती हैं। क्योंकि लडकों की ये आदत उन्हें गैर जिम्मेदार और असभ्य व्यक्ति के तौर पर लड़कियों के सामने प्रस्तुत करती है। नशे के आवेश में लड़के कई तरह की गलतियां कर देते हैं, इसलिए ज्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों को खुद से बातचीत करने का ज्यादा मौका ही नहीं देतीं।
नंबर तीन, गंदगी से रहने वाले, अधिकतर लड़कियों को साफ सफाई पसंद होती है और जो लड़के सफाई से नहीं रहते, जिनके कपड़े, दांत वगैरह गंदे होते हैं, जिनमें बोलने की तहजीब नहीं होती, लड़कियां उन्हें दूर से देखकर ही हाथ जोड़ लेती हैं। साथ ही वे ऐसे लड़कों की खूब आलोचना करती हैं और इन्हें खुद के पास आने व बात करने तक का मौका नहीं देतीं है।
नंबर चार, बात करने का तरीका, कई सारे लड़कों की आदत होती है कि वो बात करते हुए अपशब्द बोलते हैं। और इस दौरान वे किसी रिश्ते या उम्र का लिहाज नहीं करते हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां कम पसंद करती हैं, जो आमतौर पर अपना आपा खो देते हैं और गाली-गलोच करते हैं। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां काफी असहज महसूस करती हैं और उनके साथ उठना बैठना भी अवॉयड करती हैं।
नंबर पांच, नकारात्मक सोच रखने वाले, वो लड़के जो हर चीज को लेकर नकारात्मक रहते हैं, रोते रहते हैं या अपना दुखड़ा लेकर बैठे रहते हैं, वो लड़कियों को पसंद नहीं आते। लड़कियों के दिमाग में लड़कों की इमेज हमेशा स्ट्रॉन्ग मैन टाइप होती है और उन्हें लगता है कि लड़के अपने मनोबल से किसी भी स्थिति को पार कर सकते हैं।
तो दोस्तों ये थी वो आदतें जो आपकी पसंद की लड़की के साथ आपकी कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म कर देगी। अगर आप भी इन आदतों को छोड़कर, अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने में सफल हुए हैं तो कमेंट कर हमें बताएं की, वो कौनसी आदतें या चीजें थी जिन्होंने आपको सफलता दिलाई। अगर आपको ये वीडियो पसंद आया तो, वीडियो को लाइक करें, अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे शेयर करें, और चैनल को सब्स्क्राइब करें।
You may also like
CMF Buds 2 Full Specifications Unveiled Ahead of April 28 Launch: Hybrid ANC, ChatGPT Support, and More
यदि आप 4 दिनों तक लगातार इसका 1 गिलास पियेंगे तो किडनी लिवर के सभी रोग से मिल जायेगा छुटकारा
नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए बुक करें वंदे भारत एक्सप्रेस, समय से लेकर किराए तक, जानें सभी डिटेल्स
Cash withdrawal service: अब ट्रेन में ही निकालें पैसे! रेलवे की नई पहल, चलती ट्रेन में ATM से मिलेगा कैश
'वह कप्तान है, हमेशा कप्तान की तरह सोचता है'- रोहित शर्मा को लेकर किसने कही ये बात