Next Story
Newszop

Aaj Ka Panchang 16 May 2025: ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी तिथि पर बन रहे शुभ योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय

Send Push

राष्ट्रीय मिति वैशाख 26, शक संवत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 03, जिल्काद 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 मई 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तरी गोलार्ध, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 10:30 बजे तक। चतुर्थी तिथि अगले दिन प्रातः 05:14 तक है, उसके बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ होती है।

मूल नक्षत्र सायं 04:08 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्ध योग प्रातः 07:14 तक, तदुपरान्त साध्य योग प्रारम्भ। बव करण सायं 04:39 तक, तदुपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि में संचार करेगा।
आज का व्रत पर्व श्री गणेश चतुर्थी, गंडमूल 16:08 तक।
सूर्योदय समय 16 मई 2025: सुबह 5:29 बजे तक।
सूर्यास्त समय 16 मई 2025: शाम 7:05 बजे।

आज का शुभ मुहूर्त 16 मई 2025:
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:06 बजे से सुबह 4:48 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:34 बजे से दोपहर 3:28 बजे तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि 11:57 बजे से रात 12:38 बजे तक। गोधूलि काल शाम 7:04 बजे से शाम 7:25 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 मई 2025:
राहु काल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7:30 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7:11 बजे से 8:53 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8:13 बजे से 9:07 बजे तक है।
आज का उपाय: आज देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

Loving Newspoint? Download the app now