रांची, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के 49 प्रतिशत अधिक है।
राज्य के 12 जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गईं है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, रांची, खूंटी, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग,जामताड़ा, धनबाद और सरायकेल-खरसावां शामिल है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में 96 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही इस दौरान रांची में 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 31.4, बोकारो में 31.और चाईबासा में 5 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
ENG VS IND 2025: “जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नहीं है भारत” पूर्व इंग्लिश स्पिनर मोंटी पनेसर ने दिया बड़ा बयान
Ajit Doval Russia: अमेरिका से तनाव के बीच रूस पहुंचे अजित डोभाल, तेल खरीद पर पुतिन से हो सकती है बड़ी डील
Online Fraud: फेसबुक के जरिए बुजुर्ग से की महिला ने दोस्ती, हनी ट्रैप में फंसाकर 52 लाख ठग ली
SAT रजिस्ट्रेशन शुरू, विदेश पढ़ने जा रहे भारतीयों के लिए जरूरी खबर, जानें कब-कब होंगे एग्जाम
SWP EMI Strategy: 1 करोड़ का मकान, 1.65 करोड़ में खरीदते हैं आप...सिर्फ 65 लाख लगाना पड़े तो? पूरा गणित समझिए