मोरीगांव (असम), 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । असमवासियों को बार-बार धमकी देने वाले जमियत उलेमा-ए-हिंद के नेता अरशद मदनी के खिलाफ रविवार काे फिर से मुखर नजर आए असम सरकार के मंत्री पीयूष हाजरिका। जगीरोड के मनहात में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में जमियत उलेमा-ए-हिंद के नेता मदनी के संदर्भ में मंत्री पीयूष हाजरिका ने कहा- मदनी का कहना है कि वे असम को एक मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
उनका मंतव्य यह है कि असम के प्रत्येक जिले को मुस्लिम बस्तियों का प्रमुख क्षेत्र बनाकर असमियों का अस्तित्व समाप्त हो किया जाए। उन्होंने कहा कि हम जब तक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा जब तक हैं तब तक मदनी या इन जैसे सभी व्यक्तियों का असम को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का ख्वाब कभी भी पूरे नहीं होने देंगे। असमिया की पहचान, असमिया का शौर्य, वीरता हमेशा बना रहेगा। इसके लिए जितना संघर्ष करना पड़ेगा, हम करेंगे।——————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
You may also like
चिता` पर आग लगाने ही वाले थे की अचानक चलने लगी साँसे और फिर जो हुआ जान कर उड़ जाएंगे होश
मुख्यमंत्री आज करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण व ऐप का लोकार्पण
टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : नीरज चोपड़ा भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे, अविनाश साबले बाहर
इतिहास के पन्नों में 02 सितम्बर : बुला चौधरी बनीं इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली पहली एशियाई महिला
गांव` का नाम शारीरिक संबंध पर रखा ग्रामीण हुए परेशान.. किसी को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल