रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महतो शनिवार को घोड़ाबंधा स्थित धूमा कॉलोनी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही।
देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया, जो उनके जमीनी नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। महतो ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
मध्य प्रदेश में फिर मानसून सक्रिय, नदी-नाले आए उफान पर, आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
एक पिता की सीख: जीवन में धोखा नहीं खाओगे येˈ 15 बातें कभी मत भूलना
Gallbladder Stones in Women : महिलाएं ध्यान दें! ये 5 गलतियां सीधा बन सकती हैं गॉलब्लैडर में पथरी का कारण
सीरीज 'कोर्ट कचहरी': एक अनोखी कानूनी कहानी
सपा विधायक बोलीं- भारत आज भी 'गौमूत्र' जैसे मुद्दों में उलझा हुआ, जबकि दुनिया के बाकी देश विकास में तेजी से आगे बढ़ रहे