पश्चिमी सिंहभूम, 13 अगस्त (हि.स. )। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में इस समय पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है।
इस संबंध में आईजी (अभियान) डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ चल रही है। इसमें नक्सली हताहत भी हुए हैं। सर्च अभियान अभी जारी है।
बताया गया है कि जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आज सुबह जंगल से घिरे पहाड़ी इलाके सौता के पास पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों ने फायर झोंक दिए। अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
भारत में सबसे ज्यादा सुअर किस राज्य में हैं?ˈ देखें टॉप-5 की लिस्ट आंकड़े देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गायत्री मंत्र सुनती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बहन परˈ लगा डबल मर्डर केस रणबीर के साथ कर चुकी है काम
पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एनडीए घटक दलों की बैठक, मगध विश्वविद्यालय कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा
कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता ज्वाला ने राजस्थान में मचाई दहशत, बकरी का किया शिकार
यूपी का वह पवित्र स्थल जहां 1200 साल से हो रही भगवान कल्कि की प्रतीक्षा, विष्णु के 10वें अवतार से होगा कलियुग का अंत