कानपुर, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोर के साथ कुकर्म करने के आरोप में टेनरी मालिक और उसके मैनेजर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर किशोर के साथ कुकर्म करते हुए का एक वीडियो वायरल हुआ था। बच्चे के विरोध करने पर आरोपितों ने बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी थी। यह जानकारी एसीपी कैंट आकांशा पांडेय ने दी।
चकेरी के जीएस टावर निवासी टेनरी संचालक असलम का एक किशोर के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे ने बताया कि आरोपित और उसका मैनेजर सरफराज उर्फ विक्की पैसों और खाने का लालच देकर कुकर्म करने करता था। विरोध करने पर दोनों ने बच्चे की पिटाई भी कर दी।
पीड़ित ने घटना की सारी सच्चाई अपनी मां को बताई। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित असलम और उसके मैनेजर सरफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपित तीन और बच्चों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत कर चुके हैं। पुलिस अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
Health Tips- क्या आप बार बार उंगलियां चटकाते हैं, तो हो सकती हैं ये बीमारियां
Child Care Tips- बच्चों के होंठों पर लिपस्टिक लगाने के नुकसान जानकर हैरान हो जाएंगे आप, आइए जानें
Health Tips- ब्रश करने के बाद तुरंत चाय पीने से दातों पर क्या होता हैं असर, जानिए इनके बारें में
Sports News- इन भारतीय खिलाड़ियों ने रचाई गर्लफ्रेंड से शादी, जानिए इनके बारे में
Health Tips- लगातार 7 दिन लहसुन खाने से स्वास्थ्य पर क्या होता हैं असर, जानिए पूरी डिटेल्स