नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
मुंबई एयरपोर्ट से बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पासपोर्ट पर कर रही थी विदेश भ्रमण
Budhwar Ke Upay: अटके हुए काम पूरे होंगे, घर में आएगा पैसा; बुधवार को ये उपाय करके पाएं भगवान गणेश का आशीर्वाद
बिहार लोक सेवा आयोग में सहायक अभियंता पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
पेयजल संकट से निपटने के लिए हनुमानगढ़ कलेक्टर के सख्त आदेश, हर ग्राम पंचायत में बनाये जाए 4 रिचार्ज शाफ्ट
बिहार में सांप काटने से मृत बच्चे का शव गंगा में प्रवाहित करने की प्रथा