गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
पोप फ्रांसिस के निधन पर धर्मगुरु दलाई लामा ने जताया शोक
IPL 2025: साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुई कई उपलब्धियां, एक ही मैच मे कर दिए कई कारनामें
विश्व पृथ्वी दिवस: अध्यापकों व छात्रों ने लिया प्रण कि धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाएंगे
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस पहुंचे जयपुर, आमेर किले में मिला पारंपरिक राजस्थानी स्वागत
Naagzilla Movie Announcement: कार्तिक आर्यन की सुपरनैचुरल एंट्री ने मचाया धमाल, करण जौहर संग पुरानी दुश्मनी छोड़ रचेंगे नया इतिहास